Site icon Dainik Savera Times

राम सेना संगठन एक रुपये में भर रहा भूखों का पेट

Feeding the hungry for one rupee : बठिंडा। बढ़ती महंगाई के दौर में बठिंडा का राम सेना संगठन मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। संगठन ने महज एक रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में गरीब लोगों को सम्मान के साथ भोजन मिल रहा है।

राम सेना ने शुरू किया सेवा अभियान

संगठन का कहना है कि लोगों के सहयोग से यह सेवा लगातार जारी रहेगी और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा। बठिंडा में राम सेना संगठन लोगों को सिर्फ एक रुपये में भरपेट खाना खिला रहा है। इस पहल के बारे में संगठन के सदस्यों और लंगर खाने आए ज़रूरतमंद लोगों से भी बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय लोगों को लंगर की जरूरत थी, जिसे देखते हुए हमारा संगठन ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ़ एक रुपये में भरपेट खाना खिला रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन ने यह लंगर 1 अगस्त से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि संगठन तब तक यह लंगर चलाएगा जब तक ईश्वर की इच्छा होगी।

उन्होंने बताया कि इस लंगर के लिए उन्हें बठिंडा के लोगों का सहयोग मिल रहा है। अगर संगठन को इसी तरह लोगों का सहयोग मिलता रहा, तो संगठन रोज़ाना लगभग एक हज़ार लोगों के लिए लंगर तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि इस लंगर में संगठन की ओर से सब्ज़ी, चावल और रोटी तैयार की जाती है। इस मौके पर लंगर खाने आए लोगों ने कहा कि यह संगठन की एक बहुत अच्छी पहल है। इस पहल की वजह से ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ़ एक रुपये में भरपेट खाना मिल रहा है। लोगों ने संगठन की इस पहल की तारीफ़ की और लंगर खाने आए लोग बहुत खुश दिखे।

Exit mobile version