पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में चल रही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान बेहतर सेवाएं देने वाली महिला बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर तरनतारन श्री राहुल के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आदित्य शर्मा ने इन अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया।
4 महिला BLO को मिला सम्मान
सम्मानित होने वाली महिला बीएलओ में हरमीत कौर (बूथ नंबर 170, विधानसभा क्षेत्र 021 तरनतारन), बेअंत कौर (बूथ नंबर 161, विधानसभा क्षेत्र 022 खेमकरण), मनविंदर कौर मंड (बूथ नंबर 107, विधानसभा क्षेत्र 023 पट्टी) और दलजीत कौर (विधानसभा क्षेत्र 024 खडूर साहिब) शामिल रहीं। इन सभी बीएलओ ने एसआईआर के तहत चल रहे विशेष सुधार अभियान में पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए 100 प्रतिशत गणना फॉर्म का डिजिटलाइजेशन पूरा किया।
सुपरवाइजर अमित जैन भी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र 023 पट्टी के सुपरवाइजर अमित जैन को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव इंद्रजीत सिंह और चुनाव कानूनगो दिलबाग सिंह भी उपस्थित रहे।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)

