चंडीगढ़: कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर (फीमेल) यूनियन की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत कौर ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर हाईकोर्ट के आदेशों के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि “बराबर काम, बराबर वेतन” के सिद्धांत को लागू किया जाना स्वास्थ्य कर्मियों के हित में बेहद जरूरी है, जिससे उनके मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में डॉ. बलवीर सिंह और हरपाल सिंह चीमा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया गया।
यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट हेल्थ वर्करों को नियमित (पक्का) करने और समान वेतन लागू करने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।
यूनियन ने यह भी कहा कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाएंगे, ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस मौके पर अमरीक सिंह (मोहाली), सतिंदर कौर (गुरदासपुर), प्रभदीप कौर, सुखवीर कौर (तरनतारन), चंचल बाला (पठानकोट), कुलजीत कौर (अमृतसर), भिंदर कौर (संगरूर), परमजीत कौर (मलेरकोटला), अमृत कौर (लुधियाना), बलविंदर कौर (बरनाला), रजिंदर कौर (फरीदकोट), राजविंदर कौर (मानसा), वीरपाल कौर (बठिंडा), शरणजीत कौर (कपूरथला), दाजिंदर कौर (नवांशहर), जर्नैल कौर (फतेहगढ़ साहिब), हरविंदर कौर (पटियाला), गुरविंदर कौर (होशियारपुर), रूपिंदर कौर (रोपड़), जसविंदर कौर (फाजिल्का), गुरप्रीत कौर (मोगा) और सरोज बाला (फिरोजपुर) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...