Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर BSF की बड़ी कार्रवाई: सर्च ऑपरेशन के दौरान 15 पैकेट हेरोइन किए बरामद

पंजाब डेस्क: फिरोजपुर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। जिस दौरान हुसैनीवाला बॉर्डर के पास स्थित गांव टेंडी वाला और जल्लोके के समीप सतलुज दरिया के किनारे एक खेत से हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए गए हैं।

-देर रात चला सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और सतलुज के किनारे खेतों में हेरोइन के पैकेट गिराकर लौट गया। बीएसएफ की सतर्क निगरानी प्रणाली ने ड्रोन की गतिविधि को भांप लिया, जिसके बाद वीरवार सुबह सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

-हेरोइन के 15 पैकेट बरामद

तलाशी के दौरान पीली टेप में लिपटे हुए हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए गए। हर पैकेट का वजन लगभग आधा किलो बताया जा रहा है, जिससे यह खेप कुल 7.5 किलो की आंकी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।

-बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि

यह ड्रोन की मदद से की गई एक और तस्करी की कोशिश थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और संभावना जताई जा रही है कि आसपास के क्षेत्रों में और भी पैकेट छिपाए गए हो सकते हैं।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमारी टीमें लगातार बॉर्डर पर चौकसी बनाए हुए हैं। ड्रोन मूवमेंट को ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई की गई। यह हमारे जवानों की सजगता और तकनीकी सतर्कता का ही परिणाम है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन को बरामद किया जा सका।”

Exit mobile version