Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों का भंडाफोड़ करते हुए पांच युवकों को किया गिरफ्तार ; 13 किलो हेरोइन, हथियार बरामद

August 2, 2025

फिरोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों का भंडाफोड़ करते हुए पांच युवकों को किया गिरफ्तार ; 13 किलो हेरोइन, हथियार बरामद

फिरोजपुर: मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, फिरोजपुर पुलिस ने 19 से 30 वर्ष की आयु के पाँच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 13.021 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और आठ ज़िंदा कारतूस बरामद किए।

एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि चार अलग-अलग मामलों में 13.021 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पहले मामले में बहक पचियारियां निवासी हरजिंदर सिंह (30), गुरविंदर सिंह (44) से 400 किलो चूरापोस्त और एक ट्रक, दूसरे मामले में 8.301 किलो हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और तीसरे मामले में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी (19), गुरप्रीत सिंह उर्फ काली (23) से 4.720 किलो हेरोइन, एक एक्टिवा गाड़ी और जोगराज सिंह उर्फ समर (27) से एक-एक पिस्टल, खुले पुर्जे, 8 जिंदा कारतूस और 9 मोटरसाइकिलें, गांव गिल निवासी सरबजीत सिंह उर्फ गुरी (24) और अवतार सिंह उर्फ पिंकू (23) से एक एक्टिवा गाड़ी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों को दालों के साथ छिपाकर ले जाया जा रहा था। बहरहाल, सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी हरजिंदर सिंह पर पहले से ही जीरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, सरबजीत सिंह उर्फ गुरी पर घल्ल खुर्द थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत तीन मामले और फरीदकोट में धारा 454, 380, 379 और 411 के तहत दो मामले दर्ज हैं और अवतार सिंह पर भी धारा 303(20 बीएनएस के तहत तीन मामले और तलवंडी भाई में धारा 411 और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि 1 मार्च से अब तक 814 मामले दर्ज किए गए, 1035 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 149.43 किलोग्राम हेरोइन, 8.911 किलोग्राम अफीम, 1021.628 किलोग्राम चूरापोस्त, 25 ग्राम पाउडर, 25255 गोलियां, 82.89 लाख रुपये की ड्रग मनी के अलावा 39 हथियार, 261 कारतूस, 3 ड्रोन और रिमोट।

उन्होंने आगे कहा कि आगे की जाँच जारी है। हालाँकि, जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान और तेज़ किए जाएँगे।

ये भी पढ़ें : ‘हार का शतक लगाने की तैयारी में है कांग्रेस’, असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें