Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों सहित 2 किलो हेरोइन बरामद

फिरोजपुर थाना ममदोट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान सेठा वाला गांव से दो किलो हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार सेठा वाला गांव के खेतों में से दो पैकट मिले, जिनमें से हेरोइन बरामद की गई है। इसके साथ ही एक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा रौंद भी बारामद किए गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्रोन के जरिए इस खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version