Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस: जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने उपलब्ध करवाए थे शूटरों को हथियार!

चंडीगढ़: फिरोजपुर में कंबोजां वाली गली के निकट स्थित गुरु द्वारे के सामने हुए ट्रिपल मर्डर केस में हथियार जग्गू भगवानपुरिया गैंग द्वारा प्रोवाइड कराए गए थे। 3 सितंबर को 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 3 लोगों की हत्या कर दी थी जबकि 2 लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में दिलदीप, आकाशदीप और उनकी बहन जसप्रीत शामिल थे। घटना के 10 दिन बाद जसप्रीत ने शादी के बंधन में बंधना था। हत्या के पीछे की वजह गगनदीप जज गैंग के दिलदीप की दुशमनी थी। हत्या का मास्टरमाइंड ड्रग तस्कर आशीष चोपड़ा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का काफी करीबी है। हत्या की साजिश काफी दिन पहले ही रची जा चुकी थी। और इसके लिए रैकी का जिम्मा दलजीत को सौंपा गया था। पंजाब पुलिस द्वारा दलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसी ने पुलिस के सामने ट्रिपल मर्डर के खुलासे किए थे। शूटरों की लोकेशन भी पुलिस ने दलजीत से हासिल की थी। सूत्रों की मानें तो विदेश मे बैठे आशीष चोपड़ा ने विदेश में बैठकर शूटरों को हत्या के लिए हायर किया था और हथियार प्रोवाइड कराने के लिए आशीष ने जग्गू से संपर्क साधा था। जग्गू गैंग द्वारा हथियार हत्या से एक दिन पहले ही शूटरों को मुहैया कराए गए थे। गौरतलब है कि जग्गू को पंजाब में अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर माना जाता है और अब तक वह पंजाब की कई टारगेट किलिंग में हथियार प्रोवाइड करा चुका है।

Exit mobile version