
अमृतसर: जिले में डिप्टी कमिश्नर राहुल के गाइडेंस में चल रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ के तहत आज ब्लॉक वल्टोहा और नागोके में ब्लॉक लेवल के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
यह जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सतवंत कौर ने बताया कि इस दौरान अलग-अलग खेलों के कड़े मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि खो-खो अंडर 14 में संत करतार सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीमा खुर्द ने पहला और सेंट सोल्जर स्कूल पुनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर 21 में श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल असल उत्तर ने पहला और सेंट सोल्जर स्कूल पुनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर 14 में संत करतार सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीमा खुर्द ने पहला और श्री बाला जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेमकरण ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 में श्री बाला जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेमकरण ने पहला और श्री गुरु हरकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल असल उत्तर ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल अंडर 14 में खेमकरण ने पहला और डिबीपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी खेलों की ओर प्रेरित हो रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...