Site icon Dainik Savera Times

सेंट्रल जेल बठिंडा में कैदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, 14 के खिलाफ मामला दर्ज

बठिंडा की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में कैदियों और हवालातियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने जेल अधिकारी जसपाल सिंह की तहरीर पर 14 बंदियों व दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि बठिंडा की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। बठिंडा की सेंट्रल जेल में करीब 53 गैंगस्टर बंद हैं। बड़ी गिनती में सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद बठिंडा की सेंट्रल जेल आए दिन कभी ड्रग्स, मोबाइल फोन तो कभी मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Exit mobile version