Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के गुजरमल रोड स्थित एक दूकान में लगी भीषण आग

लुधियाना में चौड़ा बाजार के अधीन पड़ते गुजरमल रोड स्थित आनंद हेंडलूम दूकान में भीषण आग लग गई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version