Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के गाजी गुल्ला के एक घर में ज्योत जलाने दौरान लगी भीषण आग

July 28, 2023

जालंधर के गाजी गुल्ला के एक घर में ज्योत जलाने दौरान लगी भीषण आग

जालंधर:  गाजी गुल्ला में स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू गोपाल नगर चप्पलों के व्यापारी अशोक कुमार के घर में ज्योत जलाने दौरान यह हादसा हुआ है।  बताया जा रहा है कि घर में महिला ने मंदिर में ज्योत जलाई थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मार्केट में किसी काम के सिलसिले में चली गई। वहीं घर में ज्योत के दौरान कपड़े को आग लगी। धीरे-धीरे आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया

मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग के 3 कर्मी घायल हुए हैं। घायलों की पहचान मनिंदर कुमार जस्सी, अभी गिल और रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तीनों कच्चे मुलाजिमों है। आग में झुलसने के बाद भी तीनों आग पर काबू पाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें