Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar-Goraya हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, लगी भयानक आग

September 3, 2023

Jalandhar-Goraya हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, लगी भयानक आग

जालंधर (पंकज): जालंधर-गोराया हाईवे पर ट्रक पलटने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टाइलें ले जा रहे ट्रक और कार की टक्कर हुई। इस हादसे के दौरान हाईवे पर ट्रक पलट गया और ट्रक व कार को आग लग गई।

हादसा इतना भयानक था कि इस तरह दो अन्य वाहनों को भी आग लग गई। जिसके पास राहगीरों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें ट्रक को लगे आज का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है। घटना का दौरान हाइवे पर जाम लग गया।

वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग के कुर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, जबकि दूसरी ओर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी आग के दौरान और गाड़ियों में हो रहे धमाकों से अपनी जान बचाकर भाग रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें