Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apeejay के MUN में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

August 7, 2026

Apeejay के MUN में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Fight between students in Apeejay MUN : जालंधर। Apeejay में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद कार्यक्रम में शामिल बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

MUN कार्यक्रम में छात्रों की हाथापाई

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या अलग-अलग नामी स्कूलों के छात्र मौजूद थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कुछ बच्चों के बीच भी विवाद हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद छात्रों के सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इस MUN में शहर के नामी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। यदि स्कूल परिसर में यदि बच्चे सेफ नहीं, तो ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना कितना सही है। इसका अनुमान वायरल हो रही वीडियो से लगाया जा सकता है। एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन विवादों के पीछे की वजह क्या है। लेकिन बच्चों की ये वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में Apeejay School के Principal से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें