चंडीगढ़ : 16वां वित्त आयोग इसी महीने पंजाब आएगा। आयोग के सदस्य 22 और 23 जुलाई को राज्य में रहेंगे। वहीं, राज्य सरकार ने भी इस दौरे को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि 16 जुलाई को सीएम भगवंत मान की अगुवाई में उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। इसमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे। आयोग के सामने मजबूत प्रेजेंटेशन रखने की तैयारी की जा रही है। आयोग के सामने इस बैठक में राज्य सरकार अपनी रोकी गई रकम से लेकर अपनी जरूरतों का पूरा ब्योरा पेश करेगी।
राज्य पर इस समय करीब 3.50 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। 23 हजार करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज चुकाने पर खर्च हो रहे हैं। आय-व्यय का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 15वें आयोग की तर्ज पर राजकोषीय गारंटी की मांग भी की जा सकती है।
आयोग के साथ बैठक में रोजगार के स्रोतों में कमी का मुद्दा भी उठाया जाएगा। जीएसटी लागू होने से आय के सभी स्रोत केंद्र के पास चले गए हैं। इससे भी सरकार को घाटा हो रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिससे सरकार को आय हो सके। इसके अलावा आरडीएफ के 6700 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोष के 650 करोड़ रुपए, विशेष पूंजी सहायता के 1600 करोड़ रुपए और पीएम श्री के 515.55 करोड़ रुपए शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...