Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिकवरी करने गए फाइनांस कंपनी के मुलाजिम की ईंट मार कर हत्या

September 28, 2023

रिकवरी करने गए फाइनांस कंपनी के मुलाजिम की ईंट मार कर हत्या

अमृतसर : फाइनांस कंपनी में काम करने वाले रिकवरी एजैंट की हत्या का मामला सामने आया है। मरने वाला 27 साल का युवक हरमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात दाना मंडी भगतांवाला के नजदीक स्थित गांव मूलाचक्क की है। पुलिस ने हमला करने वाले पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गांव गिल्लांवाली निवासी हरमन एम.जी. फाइनांस कंपनी में काम करता था। दानामंडी भगतांवाला के नजदीक स्थित गांव मूलाचक्क में रहने वाले अमनजीत सिंह ने एम.जी. फाइनांस कंपनी से लोन लिया था, जोकि काफी समय से लोन की किस्तें अदा नहीं कर रहा था। कंपनी द्वारा बार-बार मांग करने पर मंगलवार शाम को आरोपी अमनजीत सिंह ने कहा कि वह सारी किस्तें अदा करने के लिए तैयार है। इसके बाद हरमन अपने साथी और महिला मुलाजिम मनजीत कौर के साथ गांव मूलाचक्क पहुंचा। जब अमनजीत सिंह के घर पहुंचे तो उससे लोन की किस्तें देने के लिए कहा।

मनजीत कौर ने बताया कि किश्तें देने की बजाए अमनजीत ने झगड़ा शुरू कर दिया। अपनी पत्नी और कुछ लोगों के साथ मिल कर घर की छत पर चढ़ गया। अपनी पत्नी काजल के साथ मिल कर उन पर ईंटों से हमला कर दिया। एक ईंट हरमन की नाक पर लगी और वह खून से लथपथ हो गया। घायल हालत में हरमन को अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। एसीपी सैंट्रल सुरिंदर सिंह, थाना गेट हकीमा के एसएचओ हरसंदीप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपी फरार हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें