Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनाल-दीवानगढ़ रोड का वित्त मंत्री चीमा ने किया शिलान्यास, 31 मार्च तक बनेगी

November 27, 2024

जनाल-दीवानगढ़ रोड का वित्त मंत्री चीमा ने किया शिलान्यास, 31 मार्च तक बनेगी

दिड़बा मंडी: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के गांव जनाल से दीवानगढ़ (कैंपर) तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार राज्य के विकास हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का बहुमुखी विकास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है सड़कों का निर्माण कार्य भी विकास कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीमा ने कहा कि 4.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए पंजाब इंफ्रास्ट्रर डिवैल्पमैंट बोर्ड ने लगभग 1.75 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है और यह सड़क 31 मार्च 2025 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इन गांवों के निवासियों की यह मांग काफी समय से लंबित थी और पिछली सरकारों ने इस सड़क का केवल शिलान्यास ही किया था। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से किसानों और अन्य वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और गांवों के भीतर कनैक्टिविटी बढ़ने से वाहनों के लिए पैट्रोल और डीजल की बचत होगी और यात्र में लगने वाला समय भी कम होगा। इस मौके ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, एक्सियन लोक निर्माण विभाग अजय गर्ग, एसडीओ दलजीत सिंह, जेई जीवन जोत सिंह, जतिन कुमार, रिंकू जनला, रछपाल चंद, गगनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सरपंच हरप्रीत सिंह, मेंबर गुरविंदर सिंह, हरबिलास सिंह, जगसीर सिंह, जसवीर सिंह, प्रगट सिंह,गुरपयार सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें