Site icon Dainik Savera Times

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया डॉ. गिल की किताब ‘The Punjab That Was Not’ का लोकार्पण

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर प्रोफैसरों में से एक डॉ. पुशपिन्दर सिंह गिल द्वारा लिखी गई किताब ‘द पंजाब दैट वॉस नॉट’ का लोकार्पण किया।

यहाँ वित्त और योजना भवन में हुए एक साधारण लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान किताब का लोकार्पण करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि यह किताब डॉ. गिल द्वारा पंजाब की आर्थिकता की बेहतरी के लिए पुराने समय के दौरान क्या कुछ हुआ, क्या कुछ होना चाहिए था और आने वाले समय में कैसे आर्थिकता को पटरी पर लाया जा सकता है, की दिशा में किए गए काम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस किताब से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इसी दौरान डॉ. पुशपिन्दर सिंह गिल ने बताया कि राज्य में आर्थिक मुद्दों संबंधी अपेक्षित बहस की कमी के कारण उन्होंने इस किताब के द्वारा सरल भाषा में हर मुद्दे को लोगों के सामने रखने और समझाने की कोशिश की है। बीते 37 सालों से पंजाबी यूनिवर्सिटी में सेवाएं निभा रहे डॉ. गिल ने कहा कि यह किताब उन लेखों का संग्रह है जोकि आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, पर्यावरण और पंजाब के अन्य अलग-अलग मुद्दों पर लिखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से यूट्यूब चैनल ‘खुंड चर्चा’ भी चलाया जा रहा है, जिसके द्वारा 100 से अधिक मुद्दों संबंधी आम जनता को रू-ब-रू किया गया है और साथ ही सरकार को इन मुद्दों से उभरने के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं।

Exit mobile version