Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री ने ATF को GST के दायरे में लाने का किया विरोध

December 24, 2024

वित्त मंत्री ने ATF को GST के दायरे में लाने का किया विरोध

Finance Minister : वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) को GST के दायरे में लाने के एजैंडे का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ATF को GST के घेरे में शामिल करने से पैट्रोलियम पदार्थो को वैट के दायरे से निकालने का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने यह विरोध राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST काऊंसिल की 55वीं बैठक के दौरान जताया।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यह फैसला पहले ही GST प्रणाली के कारण नुक्सान झेल रहे राज्यों के लिए नुक्सानदायक होगा। उन्होंने बताया कि एयर टरबाइन फ्यूल पर वैट के रूप में पंजाब ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 113 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 105 करोड़ रुपए, और चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक 75 करोड़ रुपए प्राप्त किए हैं।

चीमा ने GST प्रणाली लागू होने के कारण राज्य को हुए 20,000 करोड़ रुपए के नुक्सान के लिए मुआवजे की भी मांग की है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि पंजाब का पैट्रोल और डीजल पर वैट राजस्व वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीजल पर 3600 करोड़ रुपए और पैट्रोल पर 1800 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2023-24 में डीजल पर 4400 करोड़ रुपए और पैट्रोल पर 2,300 करोड़ रुपए, चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक डीजल पर 3400 करोड़ और पैट्रोल पर 2000 करोड़ रुपए रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें