Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएगी आर्थिक सहायता, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

June 14, 2026

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएगी आर्थिक सहायता, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

अमृतसर/जंडियाला गुरु: पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। जंडियाला गुरु स्थित इंदर फार्म में महिला सत्कार सखियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर में महिला सत्कार सखियों को आवेदन पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता शर्तों और लाभार्थियों की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। पहले दिन जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के 110 बूथों की सखियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि शेष 106 बूथों की सखियों को 14 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सरकार ने महिला सत्कार सखियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी दें और उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें