Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में होटल के बाहर नशे में हवाई फायर करने के जुर्म में पूर्व पार्षद समेत 7 पर FIR

December 2, 2023

अमृतसर में होटल के बाहर नशे में हवाई फायर करने के जुर्म में पूर्व पार्षद समेत 7 पर FIR

अमृतसर में बटाला रोड स्थित होटल के बाहर हवाई फायर करने के मामले में पूर्व पार्षद समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सभी बटाला रोड के आसपास के ही रहने वाले हैं।पुलिस की ओर से दर्ज किए गए पर्चे के मुताबिक, बटाला रोड के एक निजी होटल के बाहर सभी मौजूद थे। आधी रात को आसपास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। पता करने पर जानकारी मिली कि पूर्व पार्षद संदीप शर्मा उर्फ रिंका सहित 7 लोगों ने हवा में फायर किए हैं। सभी आरोपियों पर 336, 25, 54 और 59 धारा लगाकर मामला दर्ज किया गया है।

विजय नगर चौकी के इंचार्ज सुशील कुमार के अनुसार, आरोपियों में रिंका के अलावा लव उर्फ बिल्ला, वरुण, पासी मास्टर, सिमरन, अजय और बाली शामिल हैं। जिन्होंने शराब पीकर मस्ती करते हुए एक ही पिस्टल से बारी बारी हवाई फायर किए। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें