Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : वडिंग

FIR against Rahul; Congress to take to the streets : लुधियाना। कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर BJP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करने के साथ पुतले भी जलाए जाएंगे।

वडिंग ने दावा किया कि अकाली-BJP गठबंधन को जनता पहले ही किनारे कर चुकी है। इसमें अलग-अलग जातियों के लोगों के साथ-साथ पंजाब के कई वरिष्ठ नेता, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह दिन 31 अगस्त को मनाती है। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर BJP सरकार पर भी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डरते नहीं हैं और इसके विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किए जाएंगे और पुतले भी जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

Exit mobile version