Dainik Savera Times

चंडीगढ़: Elante Mall में पिलर से टाइल गिरने के मामले में मालिक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

चंडीगढ़: एलांते मॉल में रविवार को एक खंभे से अचानक टाइल गिरने से 13 साल की लड़की और उसकी मौसी घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि मायशा दीक्षित 13 साल की लड़की है जिसका आज जन्मदिन था और वह अपनी मौसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एलांते मॉल में थी और वे लोग एलांते मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर तस्वीरें ले रहे थे तभी उनके सिर्र पर टाइल गिर गई। जिसकी वजह से लड़की और उसकी मौसी घायल हो गए। एलांते मॉल की बड़ी लापरवाही की वजह से सुरभि जैन ने पुलिस को एलांते मॉल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Exit mobile version