Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, लाखों का महंगा सामान जलकर खाक

September 23, 2026

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, लाखों का महंगा सामान जलकर खाक

राजपुरा: राजपुरा-पटियाला नैशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलते हुए कैंटर को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कैंटर में लदा लाखों रुपए का महंगा ब्रांडेड सामान जलकर खाक हो गया है, जबकि 21 वर्षीय युवा ड्राइवर आयुष वर्मा बुरी तरह झुलस जाने के कारण पटियाला राजिंद्रा अस्पताल में जि़ंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से बठिंडा की ओर जा रहा था।

गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे। जब यह कैंटर राजपुरा-पटियाला रोड पर चेतनया टेक्नो स्कूल के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तो अचानक इसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर आयुष वर्मा (21) को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण दरवाजा खुल गया, जिसके बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

हालांकि, इस दौरान उसका एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। एसआरएफ की टीम ने फरिश्ता बनकर घायल आयुष को तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया है। हादसे के दौरान कुछ मौकापरस्त लोगों द्वारा आग का फायदा उठाकर सामान उठाकर ले जाने की सूचना मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें