तरनतारन: तहसील बाजार में शनिवार को समय हड़कंप मच गया जब उक्त बाजार के चौक में होम लवर्स (हैंडलूम) की दुकान को आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कीट बताया जा रहा है। बाजार के बीचो बीच इस दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदार भी चिंता में आ गए। आग को बुझाने में 1 घंटे से अधिक समय लग गया क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी डेढ़ घंटे बाद वहां पहुंची। तंग बाजार होने के कारण सिर्फ एक गाड़ी ही दुकान के नजदीक तक पहुंच सकी, जबकि बाकी दो गाड़ियां पीछे लगाकर पानी सप्लाई किया गया। दुकान मालिक जगदीप सिंह ने बताया कि उसके दुकान में करीब 2:30 बजे पहले धुआं उठाना शुरू हुआ।
जब उन्होंने ऊपर की दुकान की तरफ देखा तो वहां पर आग लगी हुई थी। शोर मचाने पर जब वह आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो आग और प्रचंड हो गई। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत नगर कौंसिल कार्यालय फायर ब्रिगेड को कि जब के आसपास के दुकानदारों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आज इतनी भयानक ठीक है लोगों से काबू नहीं आ रही थी। तकरीबन डेढ़ घंटे के लेट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुकान के पास पहुंची और 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। बाजार तंग होने के कारण गाड़ियां जल्दी से दुकान तक नहीं पहुंच सकी जिसके कारण उसका लाखों रु पए का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने कहां के इस आग में उसका कितना नुकसान हुआ है इसका तो आग बुझाने के बाद ही बताया जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...