Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर के रोज एन्क्लेव इलाके में लगी भीषण आग, 3 की मौत

अमृतसर के रोज एन्क्लेव इलाके में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। आग पूरे घर में फैल गई और घर के लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। 4 के करीब जख्मी बताए जा रहे हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है जिसमें तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि इस्लामाबाद के राम नगर कॉलोनी के रोज एन्क्लेव में एक घर में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। करीब सात सदस्य घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version