Dainik Savera Times

जालंधर के पॉश सोसाइटी के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

जालंधर : जालंधर के पॉश सोसाइटी में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आग जालंधर हाईटस-2 स्मार्ट होम के डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल की लिफ्ट से लगी। हालांकि आग दूसरी मंजिल की लिफ्ट से लगी लेकिन इसका असर 13वीं मंजिल तक देखने को मिला। फ्लैट्स में से धुआं निकलता देख लोगों में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। खबर यह भी सामने आ रही है कि आग बुझाने के समय सोसाइटी के 2 लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी।

Exit mobile version