Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर के शुगर मिल में लगी आग: तेज तूफान के कारण हुआ हादसा

June 6, 2024

गुरदासपुर के शुगर मिल में लगी आग: तेज तूफान के कारण हुआ हादसा

गुरदासपुर। गुरदासपुर के पनियार में एक शुगर मिल में देर रात तेज आंधी के कारण आग लग गई। जिससे मिल को 2 से 2.5 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही 3 से 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण आंधी बताया जा रहा है। शुगर मिल पनियार के जीएम सरबजीत हुंदल ने बताया कि देर रात आंधी के कारण शुगर मिल पनियार में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि आग अंदर तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण बाहर पड़ी लकड़ियां जल गई, जिससे मिल को करीब दो से ढाई लाख का नुकसान हुआ है।

उधर, दीनानगर थाने को सूचना मिलते ही थाना प्रमुख हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और इस संबंध में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची 3 से 4 फायर गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें