Fire in maternity ward : जालंधर। शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। घटना के समय वार्ड में पांच मरीज मौजूद थे। आग लगते ही मरीज किसी तरह वार्ड से बाहर निकले और अपनी जान बचाई।
शॉर्ट सर्किट से आग का शक, शीशे तोड़कर बचाए मरीज
इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा टीम को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के साथ पूरे वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने बाथरूम के शीशे तोड़कर वार्ड के अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वार्ड में मौजूद मरीज के रिश्तेदार शहनाज ने बताया कि उसे बहू को कल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
वह सुबह अपनी बहू के पास बैठी थी कि अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने भी कि रूप ले लिया और उन्होंने बाहर निकल जान बचाई। उसे बताया कि आग लगने के दौरान उनके सारे पैसे व दस्तावेज जल गए। ऐसे में हमें चाहिए कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले घबराने के बजाय शांत रहें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दें तथा अस्पताल, भवन या संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों को भी सतर्क करें। यदि कमरे में धुआं भर गया हो तो नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढकें और झुककर बाहर निकलें, क्योंकि धुआं ऊपर की ओर जमा होता है। लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, केवल सीढ़ियों का उपयोग करें। आग बुझाने का प्रयास तभी करें जब वह शुरुआती अवस्था में हो और आपको इसका प्रशिक्षण हो। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को प्राथमिकता देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।