Site icon Dainik Savera Times

अजनाला: शहरी कांग्रेस अध्यक्ष Davinder Singh के बेटे की गाड़ी पर अज्ञात युवकों ने चलाई गोली

अजनला (अजय शर्मा) : आज देर शाम अजनाला शहर के शिव मंदिर के पास कांग्रेस शहरी अजनाला अध्यक्ष दविंदर सिंह के बेटे हरकीरत सिंह की थार गाड़ी पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

जानकारी देते हुए कांग्रेस शहरी अजनाला अध्यक्ष दविंदर सिंह ने बताया कि आज वह अपने कार्यालय में मौजूद थे कि उनके बेटे हरकीरत सिंह ने फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई हैं, जिसके बाद जब हमने आकर देखा तो गोलियां चल रही थीं मेरे घर के बाहर शिव मंदिर के पास हरकीरत सिंह की कार पर।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ आए पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला के बेटे डायरेक्टर कंवर प्रताप सिंह अजनाला ने तुरंत अजनाला को फोन किया। दविंदर सिंह दाम ने आगे कहा कि गोली चलाने वाले लोग 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे, जिनमें से कुछ ने अपने चेहरे बांध रखे थे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और हमारी जान-माल की सुरक्षा की जानी चाहिए अजनाला गुरविंदर सिंह औलख और एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version