Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरा में ज्वेलरी की दुकान पर फायरिंग, गोली लगने से दुकान मालिक जख्मी

August 16, 2025

जीरा में ज्वेलरी की दुकान पर फायरिंग, गोली लगने से दुकान मालिक जख्मी

फिरोजपुर: जीरा में एक ज्वेलर्स की दुकान के मालिक पर फायरिंग हुई है। वारदात में दुकान का मालिक गोली लगने से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि गोली उसके जबड़े के पास लगी है। इस वारदात के पीछे गैंगस्टर हरिके लंडे का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि काफी दिनों से वह मोबाइल पर दुकान मालिक को धमकियां दे रहा था। पता चला है कि हरिके लंडे की तरफ से दुकानदार से रंगदारी मांगी जा रही थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस पार्टी समेत जीरा पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें