Site icon Dainik Savera Times

सुल्तानपुर लोधी में पूर्व सरपंच के घर फायरिंग, पुत्र व पत्नी गंभीर घायल

कपूरधला (सिमरनजीत सिंह संधु): सुल्तानपुर लोधी के भागो बुढा गांव में आज सुबह करीब 9 बजे गांव के कुछ सन्दिग्ध युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में घुसकर मामूली सी बात पर फायरिंग कर दी। इस घटना से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी घर में डेयरी की दुकान चलाती है. जिस दौरान गांव के सन्दिग्धों ने जरा सी बात पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सन्दिग्ध हमलानरों ने गीता रानी पर चाकू से हमला कर दिया, और जब उसका बेटा उडीक चंद उसे बचाने के लिए आगे आया तो हमलानरों ने उसपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहीं एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी व उसका बेटा अरै चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां पूर्व सरपंच मंगत राम की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिस कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि उन्हीं की वजह से उडीक चंद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी चल रहा है। वहीं कबीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी युवक सागर को हिरासत में ले लिया गया है। थाना अध्यक्ष लखविंदर सिंह टर्नन ने बताया कि, पड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version