Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के दोस्त के घर पर गोलीबारी, जांच में जुटी ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस

टोरंटो: भारत में नामित आतंकवादी खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर जिसकी पिछले साल कनाडाई प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, से संबंधित एक सिख कार्यकर्ता के घर पर गोलियां चलाई जाने की खबर है। सरे रॉयल कैनेडियन माऊंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बुधवार-वीरवार की रात 1.20 बजे के बाद 154 स्ट्रीट के 2,800 ब्लॉक के पास स्थित साऊथ सरे के एक घर पर गोलियां चलाई गईं। बीसी गुरुद्वारा काऊंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने घर के मालिक की पहचान निज्झर के दोस्त सिमरनजीत सिंह के रूप में की है। उन्होंने कहा कि रात भर हुए हमले में सिमरनजीत का 6 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। गोलीबारी में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घर में गोलियों के कई छेद हो गए। सरे आरसीएमपी के बड़े अपराध अनुभाग के जांचकत्र्ताओं का ‘मानना है कि यह एक अलग घटना थी’ लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि घर पर कितनी गोलियां चलाई गईं।

Exit mobile version