Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में देर रात हुई गोलीबारी… 2 युवक घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के बाहर टैक्सी स्टैंड पर आधी रात को फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक के हाथ में और दूसरे के गर्दन में गोली लगी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। दोनों घायलों की पहचान नयागांव निवासी राजेश उर्फ ​​रॉकी और सेक्टर-41 निवासी हनी भारद्वाज के रूप में हुई है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेश अपने परिचित हनी के साथ टैक्सी स्टैंड पर बैठा था। खरड़ सनी एन्क्लेव निवासी रजत अपने दोस्त कुणाल व अन्य के साथ वहां गया था। रजत को राजेश और कुणाल के साथ नवरात्रि पर लंगर का आयोजन करना था। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही थी। तभी वहां सनी नाम का युवक आया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सनी ने राजेश से सिगरेट मांगी और कुछ देर बैठा रहा। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हनी जमीन पर गिर गया। राजेश के हाथ में गोली लगी है। हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पता चला है कि करीब पांच साल पहले राजेश, उसके भाई राजिंदर, धर्मपाल, काकू और जीरकपुर के लोदी (अब मृत) ने टैक्सी स्टैंड पर एंबुलेंस खड़ी की थी। बाद में किसी कारण से दोनों अलग हो गए। राजेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मनीष नाम के ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई की थी। राजेश के दोस्तों ने इस बारे में पुलिस को भी बताया है। हालांकि हमला किसने किया, यह हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Exit mobile version