Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ के पास बलटाना इलाके में फायरिंग, 3 लोग घायल

जीरकपुर : बलटाना के हरमिलाप नगर में सोमवार मध्यरात्रि में युवकों ने फायरिंग कर तीन युवकों को घायल कर दिया। फायरिंग करने के बाद हमलावार युवक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल पक्ष के युवकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों को चंडीगढ़ के 32 सैक्टर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है की दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है।

पढ़ें बड़ी खबरें : PKL ऑक्शन: सबसे महंगा बिका यह खिलाडी, तेलुगु टाइटंस ने लगाई 2.60 करोड़ की बोली

मौके से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 12 बजे एक कबाड़ी की दुकान पर करीब 8 से 10 युवक बैठे जुआ खेल रहे थे और करीब एक दर्जन युवक आए और आते ही उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक युवक को गोली लगी है और दो युवकों को चाकू लगा है। जिन्हे पहले पंचकुला सैक्टर 6 अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर किया लेकिन वहां आगजनी की घटना होने के कारण घायलों को सैक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी सुबह 7 बजे मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : इस मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फिल्म का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट

Exit mobile version