Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन के 2 भाइयों पर कनाडा में बरसाई गोलियां, 1 की मौत, दूसरा घायल

December 7, 2024

तरनतारन के 2 भाइयों पर कनाडा में बरसाई गोलियां, 1 की मौत, दूसरा घायल

Firing in Canada : तरनतारन के गांव नंदपुर के रहने वाले 2 भाइयों पर कनाडा के ब्रैम्पटन में कार सवारों ने गोली चला दी। जिससे, 1 की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रैम्पटन में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा खुशवंत पाल सिंह ब्रैम्पटन में रह रहा था और 6 महीने पहले उनका छोटा बेटा प्रितपाल सिंह भी वहां रहने चला गया था।

शुक्रवार सुबह वहीं रहने वाले उनके दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि दूसरी कार में सवार 2 हमलावरों ने घर के बाहर कार से बर्फ हटा रहे दोनों भाइयों पर गोलियां चला दीं। जिसमें प्रितपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुशवंत पाल सिंह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे थे वह किराए का था। किसी ने उसके मकान मालिक को फोन करके फिरौती मांगी थी और मकान मालिक मेरे दोनों बेटों को बताए बिना ही अपने परिवार के साथ कहीं और चला गया। अगर उसने पहले ही उन्हें सूचित कर दिया होता तो शायद उसके दोनों बेटे सतर्क हो जाते और ऐसी घटना नहीं घटती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें