Site icon Dainik Savera Times

मोगा में गोलीबारी, सरपंच सहित 2 की मौत, 2 घायल

पंजाब डेस्क : मोगा के गांव खोसा कोटला में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में सरपंच सहित 2 की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में सरपंच वीर सिंह और उसका साथी रंजीत सिंह वहीं दूसरे ग्रुप के दो लोग जख्मी है। जिनमे एक सरकारी हस्पताल में दाखिल है तो दूसरा एक निजी हस्पताल में उपचार अधीन है।

AGTF द्वारा बंबीहा गिरोह के 4 प्रमुख गुर्गे गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

खोसा कोटला गांव में दो पक्षों के बीच पहले गांव के ग्रुप में तकरार हुई, वहीं आज सुबह जब सरपंच वीर सिंह और उसके साथी सैर करने गए तो दूसरे पक्ष की और से गोली चला दी गई। वहीं इस गोलीबारी में सरपंच वीर सिंह और उसके साथी रंजीत सिंह की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक मोगा के एक सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आप भी खाते है ट्रेन का खाना तो हो जाए सावधान, पहले देख लें ये Video, आंखे रह जाएंगी खुली

मौके पर पहुंचे एसएसपी जे एल्नचेलियन् ने बताया की दो पक्षों की पुरानी रंजिश के कारण दोनों ओर से गोली चली है और दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दो घायल हुए जिनमे एक सरकारी हस्पताल में दाखिल है तो दूसरा निजी हस्पताल में दाखिल है बाकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version