Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में जमीन विवाद को लेकर चली गोलियां, तीन लोगों की हुई मौत व दो घायल

पटियाला : घनौर थानांतर्गत चतरानगर गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है। पूरी जानकारी देते हुए डीएसपी घनूर ने बताया कि यह विवाद एक जमीन को ठेके पर लेने को लेकर चल रहा था, जिसमें पहले उनका पंचायत समझौता हुआ था, जिसके बाद यह आपसी दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि आज सुबह पिता-पुत्र उस जमीन को जोतने चले गए दूसरे पक्ष द्वारा हमला कर दिया जाता है। जिसमें उनके बीच झड़प जो गयी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई, फिलहाल घायलों को आगे के इलाज के लिए राजपुरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया और मृतक बदिया को राजपुरा के शवगृह में रखा गया है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा पुरे मामले की जाँच कर रही है।

Exit mobile version