Site icon Dainik Savera Times

नशा विरोधी कमेटी से जुड़े गुरनाम सिंह पर फायरिंग, हालत गंभीर

पंजाब डेस्क : फिरोजपुर जिले के गांव चंदड में नशा विरोधी कमेटी से जुड़े गुरनाम सिंह चंदड पर मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग की। इस दौरान गोली उनके नाक पर लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हालत गंभीर देख उन्हें फ़रीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी रीढ़ की हड्डी तक असर हुआ है। जबावी फायरिग के बाद आरोपी फरार हो गए। हमले के पीछे नशा तस्करों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version