Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हत्या केस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मू-कश्मीर पुलिस पर फायरिंग, पुलिसकर्मी घायल

January 13, 2024

हत्या केस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मू-कश्मीर पुलिस पर फायरिंग, पुलिसकर्मी घायल

अमृतसर: सांबा में हत्या के केस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मूकश्मीर पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अमृतसर रेलवे स्टेशन के साथ एक होटल में छुपे थे। पुलिस ने जैसे ही छापामारी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवान को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गिरμतार कर लिया है। अमृतसर पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस गिरμतार करेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पैक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में नामजद आरोपी अरु ण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि फरार हो गए थे।

पुलिस को इनके अमृतसर में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर के थाना रामगढ़ की पुलिस ने अमृतसर के थाना सिविल लाइन को सूचित किया और थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह बतौर गाइड उनके साथ पहुंचे और पूरी कार्रवाई की। जवान ईदू भूषण ने आरोपी अरु ण चौधरी को पकड़ लिया लेकिन अतुल चौधरी ने गोली चला दी जो जवान की कमर में लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें