Site icon Dainik Savera Times

सुबह सैर करने गए निलंबित सब इंस्पेक्टर पर फायरिंग

अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में आज सुबह पंजाब पुलिस के निलंबित सब इंस्पेक्टर पर कथित तौर पर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह सैर करने गए थे, हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिस वजह से उनकी जान बच गई।

बताया जा रहा है कि उक्त थानेदार तरनतारन के एक विधायक के रिश्तेदार को खनन मामले में हुई मारपीट में निलंबित किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फायरिंग का यह मामला कुछ हद तक संदिग्ध लग रहा है। जिसके चलते अमृतसर के सदर थाने में उक्त पुलिस अधिकारी का बयान दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version