पंजाब डेस्क: फ़िरोज़पुर ज़िले में वरिष्ठ आरएसएस बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी समुदाय इकट्ठा हो गया।
शहर में गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग
घटना के बाद से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है। फ़िरोज़पुर सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मेहता, पूर्व नगर परिषद प्रमुख अश्विनी ग्रोवर और रिंका आनंद समेत कई सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
इन प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो शहर को अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ICU में भर्ती हुए कप्तान शुभमन गिल, BCCI ने दी बड़ी हेल्थ अपडेट; जानें अभी कैसी है हालत
‘गुंडागर्दी अपने चरम पर’ व्यापारियों का आरोप
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फ़िरोज़पुर में पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। दुकानदारों ने कहा कि शहर के नागरिक अब ‘सब्र की सीमा’ पर पहुंच चुके हैं, और यदि सरकार व प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो पूरा शहर एकजुट होकर बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेगा।
VD : ‘पगडंडियों का शहर’ अब 1000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बदल रहा
बंद की तैयारी तेज
कई व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने साफ संकेत दिए हैं कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित न होने पर शहर को पूरी तरह बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल व्यापारियों का नहीं, बल्कि फ़िरोज़पुर के हर नागरिक की लड़ाई होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...