Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर कैंट और हजूर साहिब नांदेड के मध्य चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

June 11, 2025

फिरोजपुर कैंट और हजूर साहिब नांदेड के मध्य चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

Firozpur Cantt to Hazur Sahib Train : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट और हजूर साहिब नांदेड के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। गाड़ी संख्या 014622/014621 फिरोजपुर कैंट – हज़ूर साहिब नांदेड-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 13 जून से प्रत्येक शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट से तथा 15 जून से प्रत्येक रविवार को हजूर साहिब नांदेड से शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना, विदिशा, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी।

उन्होंने बताया कि यह गाड़ी फिरोजपुर कैंट स्टेशन से हर शुक्रवार को दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06:15 बजे बीना, 07:10 बजे विदिशा, 08:05 बजे भोपाल, 09:55 बजे इटारसी स्टेशन पर रूकते हुए तीसरे दिन रविवार को रात 03:30 बजे हज़ूर साहिब नांदेड स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह गाड़ी हर रविवार को सुबह 11:50 बजे हजूर साहिब नांदेड से प्रस्थान कर, अगले दिन 04:35 बजे इटारसी, 06:25 बजे भोपाल, 07:18 बजे विदिशा, 09:30 बजे बीना स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 04:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में फरीदकोट, कोट कपूरा जं., बठिंडा जं., मनसा, जाखल, धर्मतान साहिब, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, फरीदाबाद, मथुरा जं., आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, सेलू, परभणी और पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में 2 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी, 7 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी और 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें