Site icon Dainik Savera Times

फ़िरोज़पुर पुलिस ने नाजायज़ रेत मायनिंग को लेकर अपने ही थाना SHO सहित चार लोगो के ख़िलाफ़ किया मामला दर्ज

पंजाब के जिला फ़िरोज़पुर पुलिस ने बड़ी कारवाई की है जिसमे नाजायज़ रेत मायनिंग को लेकर फ़िरोज़पुर पुलिस ने अपने ही थाना मल्लावाला के एस एच ओ जसविंदर सिंह सहित चार लोगो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। सी आई स्टाफ़ जीरा की पुलिस ने थाना मल्लावाला के मौजूदा एस एच ओ जसविंदर सिंह द्वारा तीन रेत माफिया के लोगो के साथ मिली भगत कर नाजायज़ रेत मायनिंग करवाने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया है वहीं डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस और पंजाब सरकार रेत माइनिंग और नशा तस्करों के खिलाफ पूरी तरह से सख्त कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version