Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर SSP Saumya Mishraकी टीम ने गांव सोदी नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, शाम को करेंगे बड़ा खुलासा

May 1, 2024

फिरोजपुर SSP Saumya Mishraकी टीम ने गांव सोदी नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, शाम को करेंगे बड़ा खुलासा

फिरोजपुर: जिला पुलिस द्वारा आज शरारती तत्वों, नशा तस्करों और नशा बेचने वालों में डर पैदा करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों के साथ-साथ अन्य इलाकों में भी घर-घर तलाशी ली गई।

आपको बता दें कि, इन शरारती तत्वों के मन में डर पैदा करने के लिए सर्च ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल ने गांव को घेर लिया और अपना सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि शुरुआत में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं अधिकारी का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जो कुछ भी बरामद होगा उसकी जानकारी शाम तक साझा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें