Site icon Dainik Savera Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पहली सांस्कृतिक रिहर्सल आयोजित

rehearsal Independence Day celebrations

rehearsal Independence Day celebrations

पंजाब : श्री मुक्तसर साहिब में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को गति देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहली रिहर्सल आयोजित की गई। यह अभ्यास समारोह को सफल और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पी.एम. श्री गवर्नमेंट (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, श्री मुक्तसर साहिब में संपन्न हुआ।

रिहर्सल का आयोजन सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट श्री मुक्तसर साहिब गुरकिरण दीप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी यादविंदर सिंह मान और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी राजिंदर सोनी ने कार्यक्रम की निगरानी की।

इस अभ्यास में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पी.एम. श्री गवर्नमेंट (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, अकाल एकेडमी, निशान एकेडमी औलख, कुलवंत जोशी कॉन्वेंट स्कूल रूपना, लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल मरार कलां, दशमेश पब्लिक स्कूल बादल सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी यादविंदर सिंह मान ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार अभ्यास किया जाए और जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें समय रहते दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलकर पूरी तैयारी करनी होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि समारोह की अगली रिहर्सल 11 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त 2026 को गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्री मुक्तसर साहिब में होगी। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रबंधकों से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी दोनों आगामी रिहर्सल में निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इस मौके पर पी.एम. श्री गवर्नमेंट (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की प्रिंसिपल परविशा, राज कुमार मोंगा, प्रवीण शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Exit mobile version