Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले कार से टकराया फिर टिपर ने कुचला, जानलेवा हादसे में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

November 7, 2024

पहले कार से टकराया फिर टिपर ने कुचला, जानलेवा हादसे में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Jandiala Road Accident : अमृतसर के जंडियाला में सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार जंडियाला से अमृतसर जा रहे पिता-पुत्र की बाइक पहले एक कार से टकराई। टक्कर लगने के बाद पिता-पुत्र दोनों ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे संभल नहीं पाए और डिवाइडर से टकराकर गिर गए। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहा रेत से भरा टिपर उनके ऊपर से गुजर गया और उन्हें कुचल गया। इस हादसे में बेटे के दोनों हाथ कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता का भी एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जंडियाला निवासी परगट सिंह के रूप में हुई है, जबकि पिता का नाम जसा सिंह है।

मौके पर पहुंची जंडियाला पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट हुआ है। जब उन्होंने आकर देखा तो बेटे का शव सड़क पर पड़ा था और पिता घायल अवस्था में था। इसके बाद पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक एक्सीडेंट की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें