Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पहला मेथाडोल क्लिनिक शुरू

August 10, 2026

लुधियाना में पहला मेथाडोल क्लिनिक शुरू First methadone clinic launched in Ludhiana : लुधियाना। पंजाब सरकार के ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान के तहत नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए राज्य का पहला मेथाडोल क्लिनिक शुरू किया गया है। 10 बेड की क्षमता वाले इस क्लिनिक में पोस्ता, अफीम, डोडे और चिट्टा जैसे नशों के आदी लोगों को उपचार के साथ काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ. हरसिमरन कौर ने बताया कि मरीजों की पहले काउंसलिंग की जाती है, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय उपचार दिया जाता है।

नशे के आदी लोगों को मिलेगा उपचार

पंजाब सरकार ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ कैंपेन के तहत राज्य से नशा खत्म करने के लिए खास कोशिशें कर रही है। इसी के तहत सरकार ने लुधियाना में पहला ‘मेथाडोल क्लिनिक’ बनाया है, जहाँ लिक्विड दवाएं उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में 10 बेड की क्षमता है, जहाँ पोस्ता, अफीम, डोडे और चिट्टा जैसे नशों के आदी लोग अपना इलाज करवा सकते हैं। इस दौरान डॉ. हरसिमरन कौर ने बताया कि ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ कैंपेन के तहत सरकार ने नशे के आदी लोगों के लिए खास कदम उठाए हैं। इसी के तहत एक ‘मेथाडोल क्लिनिक’ शुरू किया गया है, जिसमें नशे के आदी लोगों को लिक्विड दवाएं दी जाएंगी। साथ ही, यहाँ 10 बेड वाला अस्पताल भी बनाया गया है जहाँ उनका इलाज होगा। उन्होंने बताया कि पहले उनकी काउंसलिंग की जाती है और उसके बाद इलाज शुरू होता है। उन्होंने कहा कि ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ कैंपेन के तहत सरकार ने खास कोशिशें की हैं ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें