Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में शुरू हुआ Safe City Project का पहला चरण, कानून का उल्लंघन करने वालों को मिलेगी सजा

January 4, 2024

Jalandhar में शुरू हुआ Safe City Project का पहला चरण, कानून का उल्लंघन करने वालों को मिलेगी सजा

जालंधर में लगातार बढ़ रहे अपराध से निपटने और लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू कर दिया है। जिस दौरान जालंधर के पुलिस कमिश्नरेट स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध, वाहन यातायात और पैदल चलने वालों की विस्तृत मैपिंग के बाद यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन में सुधार और छोटे अपराधों को रोकने के लिए शहर में 17 नो टॉलरेंस जोन, 21 पैदल यात्री क्षेत्र और चार वन वे की पहचान की गई है।

ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर को एकीकृत किया गया है और दोनों विंगों की जनशक्ति को 250 तक बढ़ा दिया गया है और इसी के साथ पीसीआर के वाहनों में 30 फीसदी की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, साथ ही लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील भी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें