Site icon Dainik Savera Times

फर्स्ट पंजाब स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट 2023: MP Sushil Rinku ने बच्चों को इनाम देकर किया सम्मानित

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की मशाल आज होशियारपुर से जालंधर पहुंची। जिसे आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रिसीव कर उसे कपूरथला के लिए रवाना किया। वहीं जालंधर में आज बाद दोपहर राय ज्यादा हंसराज स्टेडियम के अंदर पंजाब टेबल टेनिस संगठन द्वारा फर्स्ट पंजाब स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट 2023 करवाया गया। यहां सांसद सुशील रिंकू ने छोटे बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया और पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-2 के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे इन प्रोग्राम के तहत पंजाब का नौजवान नशे से दूर होगा।

 

Exit mobile version