Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला

चंडीगढ़: शहर में नगर प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन पहले स्वाइन फ्लू की बाबत एडवाइजरी जारी करने के एक दिन बाद ही शहर में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज सामने आया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की डायरैक्टर डॉक्टर सुमन सिंह ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि विभाग की तरफ से अभी इसके बारे कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी जा रही। डा. सुमन सिंह का कहना है कि जो स्वाइन फ्लू का मरीज आया है, उसकी हालात स्थिर है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती नहीं है। घर पर ही आइसोलेशन में उसका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज चंडीगढ़ के एक अस्पताल का ही एक डॉक्टर है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। अभी उसका दूसरे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की डायरैक्टर सुमन सिंह का कहना है कि लोगों को बुखार, सिर दर्द, खांसी, जुकाम जैसे लक्षणों में खुद से इलाज नहीं करना चाहिए क्योंकि वायरल बुखार और फ्लू के लक्षण एक जैसे होते हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर ही ट्रीटमैंट लेना चाहिए। ज्यादातर मरीज तीन से चार दिनों में ठीक हो जाते हैं क्योंकि बरसात के दिनों में लगातार तापमान ऊपर नीचे होता रहता है। इसके कारण वायरल फीवर होने की संभावना ज्यादा रहती है। अगर तीन-चार दिन बाद मरीज ठीक नहीं होता है, तो उसे डॉक्टर से संपर्क कर स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराना चाहिए।

प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी को जारी किये हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि शहर में स्वाइन फ्लू का एक केस सामने आ गया। यहां बता दें कि एच 1 एन 1 (स्वाइन फ्लू) संRमित मरीज को आइसोलेशन में रखने का प्रावधान है क्योंकि इससे संRमण आगे दूसरे मरीजों में फैलने का डर रहता है। स्वास्थ्य विभाग एक मरीज के मिलने के बाद पूरी एहतियात बरत रहा है।

Exit mobile version